Home मुख्य घनश्यामपुर के इलाके में फैला बाढ़ का पानी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2017

घनश्यामपुर के इलाके में फैला बाढ़ का पानी। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर से फखरे आलम की रिपोर्ट

दरभंगा : कमला बलान के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है घनश्यामपुर प्रखंड के बुढ़ेव इनायतपुर पंचायत का बाउर गांव पूरा तरह बाढ़ के पानी के घेरे में आ गया है। गांव से बाहर निकलने का साधन नाव है। नाव के सहारे ग्रामीण गांव के बाहर आना जाना कर रहे हैं। ग्रामीण रमन कुमार यादव, रंजन यादव, संजय यादव, गज्जू शर्मा आदि लोगों ने बताया कि 1 जुलाई रात 10 बजे से पानी फ़ैल गया है मुंग का फसल पूरा बर्बाद हो गया है धान को भी नुकसान हुआ है वहीँ तटबंध 66 से 75 तक 9 बीएचजी के गार्डों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वहीँ तटबंध में रैन कट फुट सियार बिल व ट्रैक्टर के मिट्टी कटाई से जर्जर हुआ पड़ा है।

Share

Leave a Reply