Home मुख्य नितीश 72 घण्टे केलिए मुझे सत्ता दें तो बिहार में एक भी अपराधी नही बचेगा: पप्पू यादव। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 3, 2017

नितीश 72 घण्टे केलिए मुझे सत्ता दें तो बिहार में एक भी अपराधी नही बचेगा: पप्पू यादव। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: सोमवार की शाम जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दरभंगा मे कार्यकर्ता बैठक मे प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को कुर्सी का डर सता रही है और उसके बड़े भाई लालू यादव जी को परिवार बचाने और जेल जाने का डर सता रहा है। लालू यादव का 27 अगस्त का रैली 12 करोड़ जनता के लिए बल्कि परिवार बचान के लिए होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री  सत्ता के बगैर एक पल भी नहीं रह सकते है जिस कारण आज बिहार में बेमेल गठजोड़ के गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाली सुनकर भी रहना उचित समझ रहे है। लगातार  बिहार में शिक्षा घोटाला पर जन अधिकार पार्टी आवाज उठाती रही है लेकिन बिहार सरकार को छात्रो के भविष्य कोई चिंता नही है। बिहार में दिन-प्रतिदिन हत्या लूट अपराध बलात्कार की घटना बढ़ते ही जा रही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विहार की शासन व्यवस्था संभल नहीं रहा हम नीतीश कुमार जी को चैलेंज करते हैं की 72 घंटे के लिए सिर्फ मुझे मुख्यमंत्री का पद दे, मैं पूरे बिहार में शासन व्यवस्था कायम कर दूंगा ।नेताओं के पास कुछ मुद्दा रह नहीं गया है सिर्फ GST का हल्ला कर रहे है। हमारी मांग है कि समान शिक्षा, समान हेल्थ , लागू होना चाहिए जिस स्कूल में राष्ट्रपति का बेटा पढेगा उसी स्कूल में आम आदमी का बेटा पढेगा, जिस अस्पताल में गरीब का बच्चे का इलाज होगा, उसी अस्पताल मे प्रधानमंत्री के बेटे का इलाज होना चाहिए, तब जाकर के उचित कानून-व्यवस्था माना जाएगा। आखिर आजादी के 70 सालों में इन सब व्यवस्थाओं पर क्यों नेताओं का ध्यान नहीं जाता है? मेरा सवाल है आखिरकार नीतीश कुमार के सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा कब होगा? नीतीश कुमार बिन बुलाए मेहमान के तरह है किसी बात पर सिर्फ यह कह देना कि मुझे जो अच्छा लगता है हम करते हैं। कभी नोटबंदी का समर्थन कर देना कभी चंदन विष व्यापत नहीं लपटत रहे भुजंग कह देना कहा तक उचित होगा।

प्रेस के संबोधन के बाद जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव जियाउद्दीन अहमद के बेटे शादी समारोह बेला स्थित श्यामा रेजिडेसी पहुंचे जिसमे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर गंगा प्रसाद यादव, युवा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ चुनमुन यादव,युवा परिषद के प्रदेश महासचिव पुतुन बिहारी,जाप के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, युवा प्रदेश परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव, छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव, प्रदेश महासचिव शुभम सिंह, सुरेंद्र कुमार ,विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा, विजेंद्र मोहन यादव ,सदर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश यादव ,जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव असरारुल-हक़ लाडले, राधे कृष्ण बिहारी ,मुकेश बिहारी प्रदेश सचिव डा०शशि भूषण यादव, आदित्य कुमार बिट्टू, साई कुमार निरुपम्,सुजीत झा,इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply