
जमीनी विवाद में हुई मारपीट में राजेश ने गवाईं दायीं आँख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी थाना के उज्जैना गांव निवासी सोमन राय व उसके 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार को जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर बूरी तरह घायल कर दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार को रात पिता- पुत्र अपने छत पर सोये हुए थे.
रात के करीब नौ बजे पड़ोसियों ने छत पर अचानक ईंट एवं रोड़ो की बरसात शुरू कर दी. इसमें पिता- पुत्र घायल हो गए. घटना में राजेश की दायीं आंख बूरी तरह चोटिल हो गयी. डीएमसीएच में ईलाज के दौरान मंगलवार को बेंता ओपी को दिये बयान में राजेश ने पड़ोसी रामसागर राय उसके तीनों पुत्र उदय कुमार, आनंद कुमार व रोहित कुमार आदि पर गाली- गलौज के बाद बम एवं ईट रोड़ा मारकर घायल करने का आरोप लगाया है. चिकित्सकों ने गंभीर स्थति को देखते हुए राजेश को आईजीएमएस रेफर कर दिया.

