
बिहार ग्रामीण वॉलीबॉल लीग का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार ग्रामीण वॉलीबॉल लीग के दरभंगा प्रमण्डल स्तरीय आयोजन रन्ना के अनन्त बाबु वॉलीबॉल मैदान दरभंगा मे उद्घाटन डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह कुलपति मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के द्वारा किया गया. जिन्होंने उद्घाटन समारोह में कहा कि आज खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में और समाज में सभी प्रकार एकता एवं विकास होती है. खेल और पढ़ाई के साथ एक-दूसरे सहयोग से लड़के नौकरी में आगे आ रहे है. उन्होने कहा आज ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को तरासकर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव मिलेगा. विपरीत परिस्थिति में वर्षा होने के बाद भी कुल 16 टीम आ चुकी है. पहला मैच भालपट्टी बनाम शिबीपट्टी के बीच खेला गया जो मूसलाधार वर्षा के कारण बीच में खेल बन्द किया गया. अब मैच कल सवेरे सात बजे से खेला जाएगा. निर्णायक अरूण कुमार झा, दीपक कुमार सिंह, रामएकबाल सिंह थे. सीएससी से अमरेन्द्र कुमार भारती, जिला प्रबन्धक रिपब्लिकन आफ स्पोर्ट्स के हमवीर सिंह, केशव कुमार, ब्रजभूषण यादव, अरविन्द, गुड्डू सिंह उपस्थित थे. संचालन ब्रजेश सिंह राठौर ने किया.

