Home मुख्य किरतपुर में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, कोसी में उफान। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 4, 2017

किरतपुर में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, कोसी में उफान। Voice of Darbhanga

 

 फखरे आलम,किरतपुर/दरभंगा

दरभंगा,04 जुलाई : लगातार हो रहे बारिश से बिहार के सभी नदी उफान पर है वहीँ कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है जिससे आसपास के गाँव में खतरा मंडरा रहा है।वहीँ किरतपुर प्रखंड के सिमरी गांव के पास का तटबंध जर्जर हालत में है सिमरी गांव के ग्रामीण मो० आलमगीर, नूर आलम, मंटुन पासवान, सनाउल्लाह, मो० हाफिज, नरेश यादव आदि लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बरसात से कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। हालांकि सरकार द्वारा गार्ड भी सुरक्षा केलिए तैनात किया गया है फिर भी हम लोग रात डर के साए में बिता रहे हैं वहीँ हमारे गांव से बाहर निकलने वाली सड़के भी पिछले बाढ़ से ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है लेकिन अभी तक बाढ़ से पूर्व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है।

Share

Leave a Reply