Home मुख्य लूट की घटना को अंजाम देने आये अपराधी को पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2017

लूट की घटना को अंजाम देने आये अपराधी को पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बैंक लूट की नियत से दरभंगा पहुंचे एक शातिर अपराधी अशोक मंडल उर्फ मिलन मंडल को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , उसके पास से एक पिस्टल सहित पांच राउंड जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के गिरफ्त में आया शातिर अपराधी मधुबनी ज़िले के सकता गांव का रहने वाला है , जो बैंक डकैती , कैश भान लूट और घरो के अंदर दिन दहाड़े डकैती करने के जुर्म में पहले भी जेल जा चूका है। अभी कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटने के बाद एक बार फिर न सिर्फ बैंक लूट की योजना बना रखा था , बल्कि बैंक की रैकी भी कर ली थी।

लेकिन जब तक अशोक मंडल अपने पुरे टीम के साथ दरभंगा में घटना को अंजाम देता उससे पहले पुलिस को इसकी खबर लग गयी और उसकी योजना नाकाम हो गयी। दरसल दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह को गुप्त सुचना मिली की मधुबनी जिला का शातिर अपराधी अशोक मंडल अपने साथी के मिलकर दरभंगा में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाला है। उसके बाद एसएसपी द्वारा एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसके बाद अशोक मंडल उर्फ मिलन मंडल की गिरफ़्तारी हुई।

वही दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने मीडिया को बात करते हुए कहा की दिलीप मंडल का एक पूरा गैंग है जो अंतर जिला अपराध करता है और यह पूरा गैंग लूट , डकैती जैसी घटना करने में माहिर है। इनके पास से एक पिस्टल सहित पांच राउंड जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। अशोक मंडल से पूछताछ के बाद अब पुलिस उनके साथियो की तालाश में जुट गयी , जो इस बैंक लूट की योजना में शामिल होने वाले थे।

Share

Leave a Reply