Home मुख्य सब्जी लदे ट्रक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2017

सब्जी लदे ट्रक से शराब की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

 

 

 

दरभंगा : जिले में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब करोबारी नित्य नये तरीके से शराब को जिले में ला रहे हैं. इसी को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक  सत्यवीर सिंह ने पुलिस टीम का गठन किया है, जो शराब आपूर्ति पर नजर रखेगी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में बहुत दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी के सब्जी के गाड़ियों पर शराब छुपाकर लाया जा रहा है. पूर्व में भी कई बार छापामारी की गई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी. बुधवार को लहेरियासराय थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में छापामारी के क्रम में सब्जी के केरेट में छुपाकर रखे गए शराब रॉयल स्टेग के कुल 238 पीस सहित हजार की संख्या में बीयर और शराब बरामद किया गया है. जो पिकप भान के सब्जी केरेट में छुपाकर लाया जा रहा था. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी पहचान बादल कुमार, पिता बिपिन साह, गुदरी बाजार लहेरियासराय है. गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपने कई सहयोगियों का नाम बताया है. जिनके यहां छापामारी की जा रही है सभी शराब बंगाल के रास्ते बिहार लायी जा रही है.

Share

Leave a Reply