Home मुख्य अवैध बूचड़खाना के विरोध में विहिप का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2017

अवैध बूचड़खाना के विरोध में विहिप का धरना। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अवैध बूचड़खाने को बंद करने की मांग को लेकर विश्व हिन्दु परिषद् की ओर से आज नांका न0. 6 के निकट धरना दिया गया. धरना में आरएसएस और भाजपा के लोग भी शामिल हुए. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री संजीव मिश्रा ने की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि जिला में बड़े पैमाने पर अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं और इसमे इजाफा ही हो रहा है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष  ने अपने संबोधन में कहा कि अवैध बूचड़खाना से आम लोगों को परेशानी हो रही है. साथ ही सड़क जाम की समस्या है. उन्होंने कहा कि यहां पर पशुवध अधिनियम की धज्जियां ऊड़ रही है. उन्होंने कहा कि इसे रोकने में लगे विश्व हिन्दु परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर झूटे मुकदमें दर्ज हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इसे अविलम्ब बन्द कराये. धरना में राष्टÑीय स्वंय सेवक संघ के दिलीप झा, अविनाश कुमार, रूद्र नारायण मंडल, दिलीप गुप्ता, बजरंग दल के राजीव प्रकाश, राजेन्द्र मंडल, विनय गुप्ता, विक्रम गुप्ता इसके अलावे पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, प्रो. अजित कुमार चौधरी, सुशील सिंह, संतोष कुमार, विकास कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, आशुतोष कुमार, डॉ. मुरारी मोहन झा, अशोक नायक, रमाशंकर ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, मुकुंद चौधरी, मणिकांत झा, अविनाश कुमार पप्पू, आदित्य नारायण चौधरी, सुजित मल्लिक, विकास चौधरी सहित दर्जनों की सख्या में भाजपाई शामिल थे.

Share

Leave a Reply