Home मुख्य सोशल मीडिया में धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2017

सोशल मीडिया में धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

 

बेनीपुर : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को भड़काने से सम्बंधित संदेश भेजना बेनीपुर के दो युवको को मंहगा पड़ा. पुलिस सूत्रो के अनुसार आशापुर के  मो जसीम खान एव मझौड़ा के रमण कुमार ठाकुर ने वाडस एडीट बहेड़ा नाम के एक सोशल मीडिया ग्रुप पर एक दुसरे को धर्म के विरूद्ध  आपत्ति जनक संदेश का आदान प्रदान  10 जुन को ही  किया  था. इसकी सुचना  किसी ने डीएसपी अंजनी कुमार को दिया . डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुऐ दोनो युवक को चिन्हित कर  बहेड़ा थाना में आइपीसी की धारा 153क एव 504 के तहत  काण्ड संख्या 247/17  दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त मामले को लेकर बुधवार को डी एस पी श्री कुमार ने कहा की सोसल पर इस तरह किसी तरह का आपत्ति जनक संदेश भेजना संगीन अपराध है. इन दोनो द्वारा  जिस  तरह  का मैसेज भेजा गया  था. इससे ऐसा लग रहा है की सुनियोजित  एव संगठित तरीके से कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा  समाजिक  उन्माद फैलाने के उदेश्य से ग्रुप के माध्यम से काम किया जा रहा है. इसलिए पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुऐ दोनो को गिरफ्तार कर दो ग्रुप के एडमीन जिसमे मै वडस एडीट ग्रुप बहेड़ा एव टाईम पास ईजरायल ग्रुप के  एडमीन सहित चार पर मामला दर्ज किया है. उन्होंने  लोगो से अपील करते हुऐ कहा है की किसी तरह का किसी भी ग्रुप पर आपत जनक मैसेज आने पर शीघ्र पुलिस को सूचित करे.

Share

Leave a Reply