Home मुख्य कैश वैन से धरायी 156 कार्टून शराब की बोतल की गयी नष्ट। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 5, 2017

कैश वैन से धरायी 156 कार्टून शराब की बोतल की गयी नष्ट। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बेंता ओपी पुलिस की ओर जब्त की गई शराब को बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट कर दी गई। 17 दिसंबर 2016 को पीएनबी कैस वैन में पकड़ी गई 156 कार्टन शराब को बेंता पुलिस अपने मालखाना में सुरक्षित रखा था। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी राकेश कुमार बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में 1391.34 लीटर शराब की बोतलें पर जेसीबी मशीन चलकार नष्ट कर दिया। ओपी प्रभारी रूपक कुमार अंबुज ने पुरी कार्रवाई की वीडियो रेकार्डिंग भी कराया। जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

Share

Leave a Reply