
विद्यार्थी परिषद ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्थानीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यलय से कोतवाली चौक तक जुलुस निकाल कर मगध विश्व विद्यालय में सीनेट के बैठक के दौरान शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्त्ता के ऊपर पुलिश के द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा ईकाइ के द्वारा बिहार के शिक्षा मंत्री एवं मगध विश्व विद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज मिश्रा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि बिहार में दिन प्रतिदिन निर्दोष छात्रों के ऊपर अमानवीय हमला होते आ रहा है। बिहार में न तो विकास दिखता है न रोजगार दिखता है। अगर कुछ दिखता है तो वो है बिहार सरकार की हिटलरशाही रवैया।
श्री मिश्रा ने सरकार को चेताते हुए कहा कि छात्रों के ऊपर जो लाठी चार्ज किया गया है इसको लेकर बिहार सरकार मगध विश्व विद्यालय के कुलपति कमर हसन को जल्द से जल्द बर्खास्त कर उस पर कारवाई करे, नही तो विद्यार्थी परिषद् पुरे बिहार में चरण वध आंदोलन करेगी।
इस कार्यक्रम में नगर संग़ठन मंत्री सुजीत कुमार , नगर मंत्री मणिकांत ठाकुर,पिंटू भंडारी सूरज चौधरी , संजीव झा , प्रदुमन झा ,रघुनंदन चौधरी ,मुरारी कुमार, दिलखुश कुमार, सौरभ कुमार , राजा कुमार, विजय पोदार , मनीष कुमार कामती ,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

