
तीन दिनों से अंधकार के साये में घनश्यामपुर। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर : सरकार जहाँ 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कर रही है वही विगत तीन दिनों से अंधकार के साए में रहने को मजबूर है घनश्यामपुर प्रखंड के लोग। बिजली उपभोगता दिलीप प्रसाद,खुर्शीद आलम,मनोज ठाकुर,फैज़ान,राजकुमार आदि लोगों ने कहा कि थोड़ी सी भी बारिश या हवा चलने पर दो दो दिन बिजली काट दिया जाता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दुकानदारों को भी परेशानियां होती है खासकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुकानदारों को परेशानियां हो रही है। बिजली विभाग के कर्मी ने जानकारी दी कि तीस हजार केबीकी तार टूट जाने के कारण बिजली नहीं मिल रही है।

