
सड़कों पर बालू का करोबार करने वालो पर कड़ी कारवाई का आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा : टैक्स नहीं जमा करने वाले र्इंट भट्ठा मालिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दिया है. जिलाधिकारी आज खनन टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अंचलवार ईंट-भट्ठों की सूची विहित प्रपत्र में बनाने का निदेश दिया. वैसे ईंट-भट्ठों को नोटिस देने का निदेश दिया गया, जिन्होने अबतक अपना टैक्स जमा नहीं किया है. 15 दिनों के अंतराल पर दो नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध नीलामपत्रवाद दर्ज किया जाएगा. आवश्यकतानुसार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज करने का निदेश दिया गया. मिट्टी खनन करने के पूर्व खनन विभाग से पूर्वानुमति लेना आवश्यक होगा. ंअवैध खनन एवं सड़कों पर बालू का कारोबार करने वालों पर कड़ी कानूनी कारवाई करने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय संयुक्त टीम बनाने का निदेश दिया. जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण के साथ पुलिसकर्मी शामिल होंगे. यह संयुक्त टीम अवैध खनन, ओवर लोडिंग के विरूद्ध सतत छापामारी कर कानूनी कारवाई करेगी. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, निदेशक, डीआरडीए नरेश झा, प्रभारी पदाधिकारी जिला खनन अनिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

