Home मुख्य दुकान का ताला तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 6, 2017

दुकान का ताला तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय- बहेड़ी मुख्य पथ पर होरलपट्टी बाबा चौक पर स्थित बाबा टेलीकॉम जेनरल स्टोर्स नामक एक दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने हजार रुपये नकद समेत हजारों के सामान की चोरी कर ली। दुकानदार अमरेंद्र आचार्य ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह किसी ने उसकी दुकान का ताला टूटा देख इसकी जानकारी दी। जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख अचंभित रह गए। दुकान से हजार रुपये नकदी सहित करीब 25 हजार रुपये मूल्य का सामान गायब था। इधर उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त दुकान का मुआयना किया। और उक्त दुकानदार से इस बावत आवेदन देने को कहा। बताते चलें कि इससे पूर्व में भी चोरों ने कुछ माह पूर्व उक्त दुकान को निशाना बनाते हुए 3,800 रुपये नकद समेत 20-25 हजार रुपये मूल्य की कीमती सामान चोरी कर ली थी। जिसमें उक्त दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एपीएम थाना में प्राथमिकी कांड संख्या- 11/17 दर्ज कराई थी।

Share

Leave a Reply