Home मुख्य पत्नी ने बीच सड़क पर की पति की जबरदस्त धुलाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 6, 2017

पत्नी ने बीच सड़क पर की पति की जबरदस्त धुलाई। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: नारी लक्ष्मी का रूप होती और पुरुष की अर्धांगिनी होती है। महिलाएँ पति को सर्वस्व मानकर उनकी पूजा करती हैं। पर जब नारी अपमानित होती है तो चंडी रूप भी धारण कर लेती हैं। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को नजर आया व्यवहार न्यायालय गेट के सामने सड़क पर। दरभंगा व्यवहार न्यायालय के पास गुरुवार को पति-पत्नी के बीच एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा को देख हर लोग अचंभित थे। पत्नी के हाथों पति की पिटाई देख लोग ताली बजाकर मजा ले रहे थे। कभी महिला अपने पति की पिटाई कर रही थी तो कभी अपनी सास व ननद की। माजरा किसी को समझ में नहीं आ रहा था। हालांकि, सभी जान रहे थे कि यह लड़ाई मियां-बीवी की है। लंबे समय तक चले ड्रामा को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई । लेकिन, किसी ने छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। अंत में महिला अपने पति का कॉलर पकड़ उसे खींचते हुए महिला थाना ले आई। इस दौरान वह कभी थप्पड़ से मार रही थी तो कभी पांव से। इसके बाद महिला थाना पर भी काफी देर तक लोगों का मजमा लगा रहा। बताया जाता है कि पतोर गांव निवासी रंजन बैठा की शादी वर्ष 2007 में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अनहरियाबाग मोहल्ला निवासी मदन चौधरी की पुत्री शबनम से हुई थी। एक पुत्र के जन्म लेने के बाद उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और चुपचाप दूसरी शादी कर ली। मामले को लेकर शबनम ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। कोर्ट में अभी मामला लंबित है। गुरुवार को शबनम के पति रंजन बैठा, सास सुखिया देवी व ननद इंदु देवी कोर्ट में तारीख पर आए थे। लेकिन, इसी बीच उन लोगों का सामना शबनम से हो गया। इसके बाद रंजन अपनी पत्नी को गाली देने लगा। कहा कि पांच वर्षों से केस लड़ रही और मै मौज मस्ती कर रहा हूं। उसने केस उठाने की धमकी दी। इसके बाद शबनम ने अपने पति को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। साथ-साथ उसने सास व ननद को भी नहीं बख्शा । इधर, रंजन महिला थाना के अंदर अपनी पत्नी के सामने हाथ जोड़कर उसे साथ रखने की बात कह रहा था। वह बार-बार माफ कर देने की विनती कर रहा था।

Share

Leave a Reply