Home मुख्य मनीगाछी में भाजपा ने मुख्य सड़क के किनारे किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 7, 2017

मनीगाछी में भाजपा ने मुख्य सड़क के किनारे किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी  मनीगाछी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओ ने जनसंघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राघोपुर दक्षिणी पंचायत के मुख्य सडक के किनारे मंडल अध्यक्ष  अंजनी कुमार झा के अध्यक्षता मे वृक्षारोपण करके मनाया ।कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंघ काल के कार्यकर्ता पवन मिश्रा ने किया । मौके पर दरभंगा ग्रामीण के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नही जाने दिया जाएगा ।उन्होंने जो एक देश,  एक विधान और एक प्रधान का जो नारा दिया मौजुदा भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की सरकार उन्ही राहो पर चलकर सबका साथ सबका विकास कर रही है ।सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा विस्तारक श्रीपति पाठक ने लोगो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान मंडल महामंत्री निलाम्बर मंडल , अशोक कामती , संजय झा , सुनीता देवी , आशीष यादव , नवीन झा सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे ।

Share

Leave a Reply