
अज्ञात मैजिक के ठोकर से बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर शोभन के निकट आज शाम करीब चार बजे एक अज्ञात टाटा मैजिक की ठोकर से बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शोभन निवासी राजू दास की 12 वर्षीय पुत्री सड़क के किनारे खेलने के क्रम में मैजिक के चपेट में आ गयी। मैजिक धक्का मार कर फरार होने में सफल रहा। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजा गया है।

