
राधेकृष्ण बिहारी बने जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद के द्वारा राधेकृष्ण बिहारी को जन अधिकार छात्र परिषद दरभंगा इकाई के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही दरभंगा नगर अध्यक्ष के पद पर अंबुज झा को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव, प्रदेश महासचिव शुभम सिंह, सुरेंद्र कुमार केशव सिंह, आशीष झा सुबोध यादव ,संजीत कुमार पोद्दार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

