
होटल में पैसे की डील करते शराब कारोबारियों को पुलिस ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के बसेरा होटल के कमरा न0 30 से चार कारोबारियों को लगभग साठ हजार नगद एवं एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में सकतपुर थाना के कनकपुर निवासी सुमन चौधरी एवं बहेड़ा थाना के हाविभौआर निवासी जय प्रकाश चौधरी उर्फ़ छागा दिल्ली में रहकर यहां व्यवसायियों को शराब उपलब्ध करवाते थे। आज पैसे की वसूली केलिए पहुंचे थे। इनके दो अन्य सहयोगी बहेड़ा थाना के हाविभौआर निवासी रोहित कुमार झा एवं बिरौल थाना के शिवनगरघाट निवासी किशुन चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुमन चौधरी के विरूद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं जिनमे वह फरार चल रहा था।

