Home मुख्य भूमि विवाद में हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 7, 2017

भूमि विवाद में हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: भालपट्टी ओपी क्षेत्र के मुरिया गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों तरफ चार-चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जाता है कि डेढ़ धूर भूमि के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। एक पक्ष गुदाल से वार कर चार लोगों को जख्मी कर दिया तो दुसरे ओर से लोगों ने तलवार भांज कर चार लोगों को लहू-लुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी जख्मी लोगों को डीएमसीएच में भर्ती कराया बताया जाता है कि वासुदेव साह व सुनील साह के बीच भूमि विवाद वर्षों से चल रहा है। वासुदेव साह का आरोप है कि सुनील सामने का भूमि बेच चुका है। अपने घर जाने के लिए वह वासुदेव साह के भूमि का इस्तेमाल करता है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों आपसी झड़प हुआ। इसके बाद वासुदेव साह के तरफ से लोगों ने कुदाल, कुफती लेकर वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनील साह के तरफ से लोगों ने तलवार से वार करना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में आठ लोगों का शरीर खून से लथपथ हो गया। घायलों में वासुदेव साह, बच्चन साह, महेश साह, सुनील साह, सुरेन्द्र साह, अनिल साह आदि सहित दो महिलाएं शामिल हैं।

Share

Leave a Reply