Home मुख्य सुधा पार्लर की खिड़की तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 7, 2017

सुधा पार्लर की खिड़की तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के दो अलग जगहों पर चोरों ने गुरुवार की रात चोरी की घटना का अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। बताया जाता है कि धरौड़ा चौक पर अवस्थित रायजी सुधा मिल्क पार्लर की दुकान की खिड़की को तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश कर गया। इसके बाद गल्ला का ताला तोड़कर 12 हजार रूपया लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर बहेड़ा बाजार के मकसुदन ठाकुर की एक खस्सी को उनके घर से चुरा लिया। हालांकि खस्सी चुरानेवाला पंकज कुमार साह को स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बेनीपुर-दरभंगा पथ स्थित दोकली चौक से खस्सी सहित पकड़कर बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पंकज खस्सी को बेचने के लिए बाहर जा रहा था।

Share

Leave a Reply