
अलीनगर थाना को मिली बड़ी सफलता,चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरिफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र के चक्का गॉव में हुई दो दिन पूर्व मोबाइल के दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। के के स्टूडियो जो चक्का चौक पर स्थित है ,दुकानदार के लिखित शिकायत के बाद अलीनगर पुलिस हरकत में आई व चोरी की गयी सामान के साथ तीन चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। दुकानदार के लिखित शिकायत के अनुसार 5 जुलाई के रात्रि में दुकान से एक लेपटॉप, एक मोबाईल एक्सेस मॉडल न0 x499,तीन इयरफोन , एक चार्जर , व एक बैट्री चोरी हुई । वहीं अलीनगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चोर के पास से मात्र लेपटॉप बरामद नही हो पाया है बांकी के सभी सामान शिकायत के अनुसार चोर के पास से बरामद हो गया है।तीन चोर गिरिफ्तार किये गए हैं जिसमे अमरजीत कुमार उर्फ़ तेतर उम्र 21 वर्ष पिता फूलो राम साकिन चक्का, दूसरा संतोष शर्मा उम्र 21 वर्ष पिता नागेश्वर शर्मा साकिन कठरा थाना मनीगाछी,व तीसरा सुनील कुमार यादव उम्र 23 वर्ष पिता मुनिलाल यादव साकिन कठरा थाना मनीगाछी का निवासी है।

