
हाइवे से लुटा हुआ ट्रैक्टर बरामद, खऱीदार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाना की पुलिस ने गत अप्रैल माह में हाइवे से लुटे हुए ट्रैक्टर के साथ आज खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि इस मामले में मनीगाछी थाना काण्ड संख्या 91/17 गत अप्रैल माह में दर्ज हुआ था जिसमे हाल में लुटेरे गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हथियारों के साथ हुई थी। इसी मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रैक्टर मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के बलभद्रपुर निवासी मो नूर हसन के पुत्र मो0 गेना हसन से खरीदा था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया तथा खरीदार मो0 गेना हसन को भी गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि गत अप्रैल माह में सुपौल जिला निवासी सीताराम यादव भूसा बेचने ट्रैक्टर को लेकर झंझारपुर जा रहे थे। इसी दौरान भूसा खरीदने का झांसा देकर अपराधी ट्रैक्टर ले गए और हथियार के बल पर लूट लिया था। इस मामले में श्री यादव ने मनीगाछी थाना में काण्ड संख्या 91/17 दर्ज करवाया था। इस कांड के अनुसंधानक थानाध्यक्ष कौशल कुमार स्वयं थे।

