
दस दिनों से एचएम के नही आने से बंद है मध्याह्न भोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ग्रामीण स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो गया है घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के जयदेवपट्टी पंचायत के मध्य विद्यालय पड़री का कुछ ये हाल है। यहाँ के एचएम आज तक गर्मी छुट्टी का मज़ा ले रहे हैं। 29 जून से ना ही एचएम स्कूल आ रहे हैं और ना ही स्कूल में मध्याह्न भोजन बन रहा है। विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सुलेखा देवी व अध्यक्ष जयमाला देवी,सदस्य रानी देवी, सदस्य ललिता देवी, व ग्रामीण सुधीर सिंह, राजन सिंह, बसंत सिंह, आदि लोगों ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह अपनी मनमानी करते हैं। गर्मी छुट्टी के बाद 29 जून से सभी स्कूल चालू हो गए है लेकिन यहाँ के एचएम आज तक स्कूल नहीं आए। मध्याह्न भोजन का सभी सामग्री एचएम ने अपने घर पर ही रखा है जिस कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी ठप पड़ा है। इनलोगों ने फ़ोन पर एचएम सुनील सिंह से बात कर किसी दूसरे को प्रभार देने की बात कही तो डाँट कर फोन काट दिया गया ! प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने कहा कि मुझे इस खबर की जानकारी पहले से ही है एक दो दिनों में जाँच कर करवाई की जाएगी।
मध्याह्न भोजन प्रभारी रमन कुमार का कहना है जल्द ही जाँच कर करवाई की जाएगी ।
कहते हैं घनश्यामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली बीईओ व एमडीएम प्रभारी को मैंने जल्द से जल्द जाँच कर करवाई करने का आदेश दिया है।

