Home मुख्य तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 8, 2017

तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत। Voice of Darbhanga

 

बेनीपुर : माधोपुर चौर में अवस्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुर मुसहरी टोला का है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक सगे भाई-बहन है. मो. मुस्ताक की पत्नी शबाना खातुन अपने 07 वर्षीय पुत्र मो. जावेद एवं 12 वर्षीय पुत्री रजो प्रवीण को साथ लेकर मुसहरी टोला के नजदीक चैरी बॉध के समीप धनरोपनी करने गयी हुई थी. शबाना खेत में धान की रोपनी कर रही थी की इसी बीच उनके पुत्र मो. जावेद एवं पुत्री रजो प्रवीण धनरोपनी स्थल से कुछ ही दूरी पर अवस्थित चैरी बॉघ के नजदीक पोखरा के समीप खेलते-खेलते पहुंच गयी. जहां पहले पोखर के भिंडा पर से फिसल जाने के कारण मो. जावेद पोखरा में चला गया, जिसको बचाने के लिये उसकी बहन रजो प्रवीण पोखरा में छलांग लगा दी. पोखरा में ज्यादा पानी रहने के कारण रजो अपने छोटे भाई मो0 जावेद को तो नही बचा सकी और वे अपना जान भी गॅवा बैठी. दोनो भाई बहन की मौत पोखरा में डूबने के कारण घटना स्थल पर ही हो गया. इधर इस घटना को लेकर घटना स्थल पर माधोपुर गांव के सैकड़ो लोग जमा हो गया. लोगों ने दोनो भाई बहन की लाश को पोखर के भिंडा पर रखकर इसकी सूचना प्रशासनिक पदाधिकारीयो को दिया. घटना स्थल पर माधोपुर पंचायत के मुखिया लालबाबू यादव ने पहुंच कर तत्काल कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत 3000 रूपया मृतक के परिजनो को उपलब्ध करवाया. इधर उक्त दोनो भाई बहन की मौत को लेकर माधोपुर गॉव में मातमी सन्नाटा छायी हुई है. मो. जावेद की मां शबाना खातुन एवं पिता मो0 मुस्ताक अपने बच्चे की लाश को  निहारते हुये फुटफुटकर रो रही थी. शबना काफी गरीब तबके की महिला है.

Share

Leave a Reply