Home मुख्य सड़क किनारे मिली लावारिस बाइक चोरी की निकली। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 8, 2017

सड़क किनारे मिली लावारिस बाइक चोरी की निकली। Voice of Darbhanga

दरभंगा। शनिवार की सुबह विशनपुर थानाक्षेत्र के डीहलाही में फातिमा फ्यूल्स के बगल में एक लावारिस मोटर साईकिल मिली।जिसका नंबर बीआर 06ए सी 8195 है।प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी।इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस बाइक को उठाकर थाना ले आई।गाड़ी में रखे कागज के आधार पर बाइक के मालिक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने शुक्रवार की देर शाम मुजफ्फरपुर जिले के मोतीझील से अपनी बाइक गायब होने की बात कही। प्रभारी थानाध्यक्ष ने गाड़ी मालिक द्वारा सुपुर्द कागजात की जांच कर बाइक को वाहन स्वामी को सौंप दिया।

Share

Leave a Reply