Home मुख्य पप्पू यादव के कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा को गाँव गाँव तक पहुँचाएंगे युवा कार्यकर्त्ता: राजेश यादव। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 9, 2017

पप्पू यादव के कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा को गाँव गाँव तक पहुँचाएंगे युवा कार्यकर्त्ता: राजेश यादव। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव लगातार जनसेवा में लगे हैं और शोषित वंचितों के अधिकार एवं न्याय केलिए हरसम्भव मदद को तत्पर रहते हैं। आज के बदलते परिपेक्ष्य में जाति धर्म की राजनीति नही करके सबों केलिए सामान सेवा की भावना रखने वाले एकमात्र नेता हैं पप्पू यादव और उनका कुशल नेतृत्व युवा कार्यकर्ताओ को प्रेरणा देने का कार्य करता है। इसी प्रेरणा के साथ युवा कार्यकर्त्ता श्री यादव के कार्यों और जनसेवा की भावना को गाँव गाँव तक पहुंचाएंगे।

उपरोक्त बातें जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव ने जिला कमिटी के विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार झा के मनोनयन के दौरान कहीं। श्री यादव ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को शुभकामना देते हुए आशा जतायी के अपने कार्य के बल पर इस पद को पाने के बाद और नये उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने और और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेशों को गाँव गाँव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

अपने मनोनयन पर श्री झा ने श्री यादव एवं तमान सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए दृढ़ संकल्प लिया के खुद को मिली जिम्मेवारी को और बेहतर तरीके से निभायेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो0 गंगा प्रसाद यादव, युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव, प्रदेश महासचिव अभिनेश्वर प्रसाद बिहारी उर्फ़ पुतुन बिहारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष इस्माइल अख्तर, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा, छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव शुभम सिंह, डा0 सुरेंद्र कुमार, केशव सिंह आदि ने भी श्री झा के मनोयन पर बधाई एवं शुभकामना देने के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी युवाओं को प्रेरणा देने केलिए धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply