Home मुख्य डेढ़ करोड़ से अधिक के लागत से बना सड़क हुआ 20 दिनों में ध्वस्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - July 9, 2017

डेढ़ करोड़ से अधिक के लागत से बना सड़क हुआ 20 दिनों में ध्वस्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने इस सड़क को अभी महीना भी नहीं हुआ और 700 मीटर दूर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घनश्यामपुर गांव से लेकर बाउर गांव तक बने इस सड़क में घोर त्रुटि की गई है। जगह जगह सड़क टूट गया है तो कहीं फट गया है। 1 करोड़ 61 लाख 337 रूपये के लागत से बने इस सड़क की हालत बद से बदतर है। लोगों के शिकायत करने पर सड़क का जायजा लेने पहुंचे प्रखंड उप-प्रमुख नसर नवाब को ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली दिखाई। बुढ़ेव इनायतपुर पंचायत के उप-मुखिया फुलेश्वर मंडल, वार्ड सदस्य तरुल गुप्ता, उपेंद्र ठाकुर,गंगाराम राव, देव नारायण यादव,भोला यादव आदि ने बताया कि सड़क का हाल बद से बदतर है। जहाँ पीसीसी होनी चाहिए वहां ठेकेदार ने घोर लापरवाही की है। जबकि हम लोगों ने सड़क निर्माण होने से पूर्व इसका विरोध किया था। लेकिन हमारे बातों को नजरअंदाज किया गया और इसी हालत में सड़क बना दिया गया सड़क को बने अभी महीना भी नहीं हुआ सड़क जगह जगह जर्जर हो गया है। कमला तटबंध के बीच 700 मीटर में बने इस सड़क में 4 पुलिया की जरुरत है लेकिन एक भी पुलिया नहीं दिया गया। पानी के बहाव के आगे सड़क का रुकना मुश्किल है।

Share

Leave a Reply