
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सप्ताहिक जयंती समारोह दरभंगा ग्रामीण मंडल के सोनकी पंचायत में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदार साह की अध्यक्षता में मनाई गई. इस दौरान ग्यारह फलदार वृक्ष लगाए गये. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग कर चलने का आह्वान किया. उन्होने बताया की प्रधानमंत्री और उनकी पुरी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ संकल्पित है यही कारण है कि आदरणीय प्रधानमंत्री बार बार स्वच्छता अभियान और वृझारोपण के लिए कार्यकर्ताओं और आम जनता को प्रेरित करते रहते है. आम जनता को चाहिए की प्रधानमंत्री जी के इस अभियान मे कदम से कदम मिलाकर चलें और एक एक वृक्ष अवश्य लगावें. कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी श्रीपति पाठक, मण्डल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक , जिला प्रवक्ता अशोक कुमार अमर, सदर प्रमूख उपेंद्र साह, आनंद चौधरी, सागर झा, घनश्याम चौधरी, चंदन ठाकुर, सुजीत चौधरी, लालटुन सदाय, अरूण सहनी, फुलेन्द्र मंडल, बालाराम पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

