Home मुख्य मनरेगा मजदूरों की उपेक्षा के विरोध में सीपीएम ने किया आंदोलन का एलान। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 9, 2017

मनरेगा मजदूरों की उपेक्षा के विरोध में सीपीएम ने किया आंदोलन का एलान। Voice of Darbhanga

 

कुशेश्वरस्थान : मनरेगा में मजदूरों की हो रही उपेक्षा और पेंशन लाभुको का भुगतान नहीं होने सहित कई गरीब हितैषी योजनाओं को सुचारु कराने की मांग को लेकर माकपा जल्द आनंदोलन करेगी. यह घोषणा रविवार को पूर्वी प्रखंड के केवटगामा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर माकपा की आयोजित आम सभा में किसान सभा के उपाध्यक्ष राम अनुज यादव ने की. राम प्रसाद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहां कि 22 महिनो से पेंशन लाभूको को राशि नहीं मिल रही है. मनरेगा में मजदूर की जगह मशीन से काम चल रहा है. जिसके कारण मजदूर पलायन कर रहे है. वही आधार कार्ड व बैंक खाता के नाम पर सरकार गरीबों को खाध्य सुरक्षा के लाभ से वंचित कर रही है. समय से किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है जैसी कयी अन्य गरीब कल्याण कारी योजना का उल्लेख करते हुए नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को कोशा. सभा को सज्जन राय, ललितेश्वर पासवान, सुल्तान रहमानी, दिलीप भगत, अश्विनी कुमार ठाकुर, सत्यनारायण राय सहित कयी लोगों ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply