
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर स्थानीय इकाई की ओर से एमआरएम कॉलेज से प्रभातफेरी निकाली गई। जो हसन चौक होते हुए टावर मिर्जापुर, आईटी चौक होते हुए कॉलेज मे आकर संपन्न हुई। इसका नेतृतव नगर छात्रा विस्तारक प्रियदर्शनी ¨सह ने किया। उन्होंने कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। छात्राओं ने भारत माता जय का नारा लगाकर प्रभात फेरी निकाली। इसमें साध्वी ¨सह, कुमारी भार्गवी , रिमा कुमारी, शिवानी कुमारी , शिखा, सपना कुमारी आदि छात्राओं ने हिस्सा लिया। नगर सह मंत्री सुरज चौधरी के नेतृत्व में महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। मौके पर महाविद्यालय के डॉ प्रेम मोहन मिश्रा , मुरारी कुमार , केशव कुमार , प्रशांत कुमार , प्रवेश कुमार , सपना कुमारी , पायल कुमारी ,आदि उपस्थिति थे। मारवाड़ी महाविद्यालय में प्रदेश कायॅकारिणी सदस्य सुरज मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कॉले के प्रधानाचार्य ड़ॉ. डीसी चौधरी , प्रो हीरा कांत झा, प्रो अलख निरंजन ,प्रो कन्हैयाजी झा, राम नरायन पंडित , कुन्दन मिश्रा , चन्दा नंद महराज दीपक झा आदि थे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया। इसका नेतृत्व नगर मंत्री मणि कांत ठाकुर ने किया।

