
नारबांध के निकट बस की टक्कर से दो बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के नारबांध चौक के निकट रविवार को एक बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। वहीं दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि दरभंगा से बेनीपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पीएन चौधरी ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है।

