
लनामिविवि:अत्यधिक बारिश के कारण परीक्षा स्थगित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि में अत्यधिक बारिश के कारण एमआरएम कॉलेज में होने वाली परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलानंद यादव ने बताया कि एमआरएम कॉलेज में बीलिवसाइंस व बीडीए थर्ड पार्ट आनर्स 2017 तथा बीटेक छठा सेमेस्टर सत्र 2015-17 की समर परीक्षा हो रही थी। लेकिन, रविवार की रात में अत्यधिक बारिश होने के कारण कॉलेज कैंपस में काफी जल जमाव हो गया। ऐसी स्थिति में वहां परीक्षा लेना कठिन हो गया। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. विद्या नंद झा के रिपोर्ट पर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसलिए सोमवार को परीक्षा नहीं हो सकी। इन सभी परीक्षाओं का प्रोग्राम बाद में प्रकाशित किया जाएगा।
-पीजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब 17 से 20 तक
दरभंगा: लनामिविवि में पीजी तीसरे सेमेस्टर सत्र 2015-17 की परीक्षा जो 11 जुलाई से निर्घारित थी वह अब संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 17 से 20 जुलाई तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलानंद यादव ने बताया कि परीक्षा पुर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी।

