
भारी बारिश के वाबजूद मछुआ समिति के चुनाव में लगी वोटरों की कतार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में हर तरफ प्रलयंकारी बारिश से जहाँ हाहाकार मचा हुआ है, वहीँ मछुआ समिति के चुनाव में जिले के सिंघवाड़ा प्रखण्ड में मतदाताओं की कतार देखी जा रही है। सुबह मतदान शुरू होते ही मतदाताओं का पहुँचना शुरू हो गया। सूत्र बताते हैं कि वोटरों को दिक्कत न हो, इसलिए बन्द गाड़ियों में प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने खेमे के संभावित वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुँचाया जा रहा है। हलाँकि प्रखण्ड कार्यालय परिसर भी जलजमाव के समस्या से जूझ रहा है पर वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है।

