
Home मुख्य बारिश एवं जलजमाव से छात्रों को हो रही परेशानी के कारण 13 तक बन्द किए गए सभी स्कूल। Voice of Darbhanga
बारिश एवं जलजमाव से छात्रों को हो रही परेशानी के कारण 13 तक बन्द किए गए सभी स्कूल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आज जिलाधिकारी के निर्देश पर आदेश जारी करते हुए जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में 13 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश और जलजमाव के कारण छात्रों को हो रही असुविधा के कारण 10 एवं 11 जुलाई को बन्द करने का निर्णय लिया गया था। परंतु स्थिति यथावत बनी हुई है। अतः सभी कोटि के विद्यालयों को आगामी 13 जुलाई तक बन्द रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों केलिए लागू होगा।

