Home मुख्य जलजमाव से त्रस्त छात्रों ने कहा, सभी शिक्षण संस्थानों में हो छुट्टी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 11, 2017

जलजमाव से त्रस्त छात्रों ने कहा, सभी शिक्षण संस्थानों में हो छुट्टी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: रविवार के शाम से शुरू बारिश से यूँ शहर के सभी इलाके झील में तब्दील नजर आ रहे हैं। ऐसे ही वार्ड 2 के सुंदरपुर नवटोल का कुछ दो दिनों से ऐसा ही नजारा दिख रहा है। स्थानीय निवासी रितेश झा, विपिन सिंह, आनन्द बिहारी दास, मदन शर्मा आदि का के घरों में पानी रविवार की रात से प्रवेश कर गया। जिला प्रशासन ने स्कूल तो बन्द कर दिया है। पर कोचिंग सेंटर और कॉलेज जाने वाले छात्रों का बुरा हाल है। स्थानीय छात्रा सीमा मिश्रा का कहना है कि घर और बाहर पानी जमा है। रास्ते में और कॉलेज परिसर में भी पानी है। पर कॉलेज में छुट्टी नही होने के कारण जाना मजबूरी है। इसी प्रकार अन्य छात्र छात्राओं में कोमल, मयूरी, अनीश आकाश, रश्मि झा, स्नेह झा, को ट्यूशन कॉलेज जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ अजीत, सुजीत, सन्नी, मनीष आदि का बारहवीं का परीक्षा भी है। ऐसे में सबका यही कहना है कि केवल स्कूल नही, सभी शिक्षण संस्थानों को एकसाथ छुट्टी करना चाहिए।

Share

Leave a Reply