
कोशी में कटाव से इलाके में हड़कम्प। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर : कोसी नदी के तटबंध पर कटाव होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि पिछले तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से कोसी तटबंध में अचानक किरतपुर के विभिन्न जगहों पर कटाव हो गया जिससे इलाके में हड़कंप फ़ैल गया। पास के ग्रामीण मो० सनाउल्लाह, नूर मो०, फ़क़ीर, मो०, बबलू साफी, अब्दुल सत्तार,व कई लोगों बताया कि अभी कोसी नदी उफान पर है। वहीं दूसरी तरफ गेहुंमा नदी ने भी हड़कंप मचा रखा है। ऐसे में कोसी नदी के तटबंध पर कटाव लोगों को भयभीत कर रही है। कटाव की सूचना मिलने पर तटबंध पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के एसडीओ राम विनोद कुमार साह ने बताया कि भारी बारिश नदी के और रैन कटाव हो गया है जिसकी मरम्मत की जा रही है और हम से जहाँ तक होगा हम तटबंध की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

