
बीबी के बीमारी का झांसा देकर ससुराल से साली को लेकर जीजा फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपनी ससुराल आया जीजा गलत नीयत से साजिश पूर्वक अपनी नाबालिग साली को लेकर भाग निकला। इस संदर्भ में नाबालिग की माता ने अपने दामाद व मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. इस्लाम समेत आठ नामजदों के विरुद्ध जाले थाना कांड संख्या 109/17 दर्ज कराया है । दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने आरोप लगाया है कि बीते 3 जुलाई को इनका दामाद ससुराल आ कर बताया कि बीवी की तबीयत थोड़ी खराब चल रही है। सहारे के लिए बीवी ने अपनी छोटी बहन को बुलाया है । चूंकि दामाद खुद यह बात बोल रहा था जिस पर यकीन कर 14 वर्षीय छोटी पुत्री को दामाद संग भेज दिया। बीते 4 जुलाई को बड़ी पुत्री का हाल जानने के लिए फोन किया तो पता चला कि दामाद ने साजिश पूर्वक झूठ बोल कर अपने सहयोगियों के साथ छोटी पुत्री को गलत नीयत से अगवा कर लिया है । साथ ही यह भी जानकारी मिली कि इनका दामाद अपनी बीवी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करता रहा है । इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से पता करने की हरसंभव कोशिश की। अंततः थक कर पुलिस की शरण ली। प्राथमिकी दर्ज कर जाले थाना पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है ।

