Home मुख्य बजरंग दल ने फूँका नवाज शरीफ का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 11, 2017

बजरंग दल ने फूँका नवाज शरीफ का पुतला। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नवाज शरीफ का पुतला व पाकिस्तान का झंडा फूंका। बजरंग दल के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर हमले का विरोध कर रहे थे। बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर ने अमरनाथ यात्रियों पर गोलीबारी और हमले की निंदा करते हुए कहा है कि बजरंग दल इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है। जिला संयोजक ने कहा कि अगर इस आतंकी मुद्दा को दबाया गया तो पूरे भारत में आंदोलन किया जाएगा। बार बार धार्मिक स्थलों पर हमला, सेना पर पत्थरबाजी, निर्दोष की हत्या यह कब तक चलता रहेगा। अब यह सब खेल नहीं चलेगा। बजरंग दल इस सब घटनाओं का खुले तौर पर विरोध करता है और भारत सरकार को कड़ी से कड़ी इन देश द्रोहियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। देश के युवा अपनी देश की रक्षा के लिए आगे आये। अपनी शक्ति को पहचाने और देश की रक्षा में लगाये। इसके विरोध में नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तानी झंडा भी जलाया गया। मौके पर सुमित कुमार राय, मुन्नी कुमार, अभिनव कुमार, दिलीप गुप्ता, संतोष भगत, विकास कुमार झा, सुमित झा, अमर कुमार, मोनू कुमार, शंकर कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply