Home मुख्य शराब लदी ट्रक के साथ चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 11, 2017

शराब लदी ट्रक के साथ चार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर की गई छापेमारी में मंगलवार को एक ट्रक पर लदी करीब 1431 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक बोलेरो और ट्रक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नंदन शर्मा, संतोष कुमार सुमन, दिनेश कुमार और नवीन के नाम शामिल हैं। जब्त शराब रोॅयल स्टैग और ओसी ब्लू की बोतलों में हैं। जब्त ट्रक नंबर एचआर 46 सी 9175 हरियाणा का है। एसएसपी ने बताया कि एक बोलेरो पर सवार दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद यहां हरियाणा से एक ट्रक शराब की आमद होने की जानकारी मिली। शराब जब्त करने के लिए बेनीपुर एसडीपीओ बेनीपुर अंजनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के फकीरना गांव के नजदीक रविवार की देर शाम ट्रक पर लदी भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम में एसडीपीओ अंजनी कुमार, बहेड़ा थानाध्यक्ष पीएन चौधरी, एएसआई मनु राज वंशी, मनीगाछी थानाध्यक्ष कौशल कुमार एवं एएसआई किशोरी रमण सिंह शामिल थे ।शराब की यह खेप हरियाणा से ट्रक नंबर एचआर46सी- 9175 पर भेजी गई थी ।ट्रक पर 1431 लीटर शराब थी । जिसमें रॉयल स्टैग 375 एम एल की 2535 बोतल, 750 एम एल की 528 बोतल तथा ओ सी ब्लू 750 एम एल की 120 बोतल है। शराब की बरामदगी के बाद एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि गत 10 जुलाई को गुप्त सूचना पर बहेड़ा थानाध्यक्ष को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान बोलेरो नंबर बीआर 07पी-6163 पर सवार कुशेश्वर स्थान के नंदन शर्मा एवं समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के संतोष कुमार सुमन को नशे की हालत में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने हरियाणा के शराब कारोबारी द्वारा एक ट्रक शराब भेजने की बात कही ।उसकी निशानदेही पर पुलिस की गठित उक्त टीम ने फकीरना के पास से शराब से लदी ट्रक को दो लोगों के साथ जब्त किया। पकड़े गए दोनों कारोबारी हरियाणा के रोहतक जिले के अकबरपुर गांव के दिनेश कुमार व नवीन कुमारहैं । एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि शराब की सभी बोतलों पर होलोग्राम का स्टीकर लगा हुआ है। जिससे यह साबित होता है कि वहां के शराब व्यवसायी सरकारी माल को बिहार में भेजते हैं। इस संबंध में थाने में कांड संख्या 153/17 दर्ज किया गया है।

Share

Leave a Reply