
बहेड़ी हाईस्कूल के प्रधान ने नही माना जिलाधिकारी के स्कूल बंद रखने का आदेश! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी के आदेश को दत्ता बताते हुये बहेड़ी हाई स्कूल के प्रधान द्वारा आज पठन पाठन केलिए स्कूल खोलने का गम्भीर मामला सामने आया है। प्रप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ी प्रखंड के प्लस टू शांति नायक उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी के लिखित सूचना के बावजूद भी विद्यालय में 12 जुलाई बुधवार को भी छात्र एवं छात्राओं को पठन पाठन के लिए बुलाया गया। ज्ञात हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भारी वर्षा होने के कारण जीवन अस्त व्यस्त होने होने पर कार्यालय आदेश निकाला गया पत्रांक 1222 छात्र को ध्यान में रखते हुए सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालयों को 10 जुलाई एवं 11 जुलाई को विद्यालय बंद करने के आदेश दिया गया था जिसमें यह भी दर्शाया गया था की मौसम को देखते हुए विद्यालय को 13 तारीख तक पठन पाठन बंद रहेंगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्लस टू शांति नायक हाई स्कूल बहेड़ी के प्रधानाध्यापक राम बुझावन यादव ने आज भी विद्यालय खोल दिए जिसमें छात्र एवम छात्राओं को इस बारिश के मौसम में आने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि इससे यह प्रतीत होता है कि प्रधानाध्यापक राम बुझावन यादव अपने ही तरीके से मनमानी कर के विद्यालय को चलाते हैं तथा किसी पदाधिकारी का बातों का अनुपालन उचित नहीं समझते हैं |

