Home मुख्य अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 12, 2017

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के तत्वाधान में बुधवार को लहेरियासराय टावर पर संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमला के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार केवल वोट के लिए आतंकवादी का नाम लेती है, कारवाई कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी से देश की जनता पूछना चाहता है कि नरेंद्र मोदी जी कहां गया आपका 56 इंच का सीना ।पूरा देश आपसे आज सवाल पूछ रहा है “अब बहुत हुई कड़ी निंदा अब देश कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही है” केंद्र सरकार की विफलता के कारण आतंकवादी हमला कर रहा है। इस घटना की घोर निंदा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जल्द कारवाई की मांग करता है। पुतला दहन के मौके पर जिला महासचिव दीपक कुमार दीपांशु, सुमित मिश्रा, अजय यादव, मो शमशाद, साकिर अजनवी, दिलीप कुमार, मो सुफियान ,अमृतराज, रितेश रंजन, इस्लाम आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply