
युद्धस्तर पर शहर से जल निकासी का किया जा रहा है कार्य: महापौर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा में जल प्रलय की स्थिति के बीच नगर निगम के महापौर वैजंती खेड़िया ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि निगम क्षेत्र से पानी निकासी का काम तेज गति से युद्धस्तर पर किया जा रहा है और सभी आउट लेटो से पानी निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज दिन में बारिश नहीं होने के चलते जल निकासी की गति में तेजी आयी है. उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात एक कर पानी निकासी में लगे हुए हैं. शहरी क्षेत्र के भ्रमण के बाद उन्होंने कहा कि मौसम ने यदि साथ दिया तो शहर की स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की निकासी नहीं हो रही है वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. तत्काल जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव एवं साफ सफाई करने का निर्देश सिटी मैनेजर को दे दिया गया है.

