
अज्ञात स्कोर्पियो की टक्कर से वृद्धा की मौत, सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : रफ्तार ने आज फिर एक की जान ली. घटना दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर ओझौल पुल के पास घटी है, जहां तेज रफ्तार से जा रही स्कॉपियों की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं उसकी 10 साल पोती श्रुती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 60 वर्षिय शुभकला देवी अपनी पोती के साथ सड़क से अपने घर ओझौल गांव जा रही थी. इसी बीच दरभंगा से समस्तीपुर जा रही एक स्कॉपियों गाड़ी ने उसे पीछे से रौंद दिया. इसकी खबर जैसे ही गांव वालों को मिली उसने शव को सड़क पर रख कर दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग को तीन घंटे तक अवरूद्ध रखा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने पहुंच कर 20 हजार और कबीर अंत्येष्ठी का चेक दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया.

