
बेहोशी की हालत में मिला एनएच 57 पर नशाखुरानी गिरोह का शिकार युवक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में स्टेशन से बस स्टैंड तक नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है। बुधवार को एनएच 57 पथ पर कंसी के निकट डिवाइडर पर नशाखुरानी का शिकार एक युवक बेहोश की स्थिति में मिला। सिमरी थाना पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि ट्रेन से आने के क्रम में वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है।किसी गाड़ी से लाकर सुनसान स्थल पर युवक को फेंक अपराधी भागने में सफल रहा ।

