
दीवार गिरने से तीन महिलाएं जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव में बुधवार की शाम बारिश के दौरान दीवार गिरने से उसमें दबने से तीन महिला जख्मी हो गई । बताया जाता है कि सभी महिलाएं हाट से घर वापस लौट रही थी। पंचायत के वार्ड संख्या 4 के मो.मुजेदुल के घर के पास आते ही उनकी ईट की दीवार महिलाओं पर गिर गई। चीख पुकार सुन जुटे गांव के लोगों ने ईट के मलवे के नीचे से तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। जख्मी महिला मो.इसहाक की पत्नी रहनुमा खातून, मो.सदरे की पत्नी हदीसा खातून तथा मो.नजीर की पत्नी दुखनी खातून बताई जाती है। पंचायत के मुखिया रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि तीनों जख्मी महिला को अलीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां रहनुमा खातुन,हदीसा खातुन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने डीएमसीएच भेज दिया।

