
जल-जमाव के विरूद्ध सीपीएम ने फूँका निगम प्रशासन का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सीपीएम दरभंगा जिला कमेटी की ओर से दरभंगा शहर में जल-जमाव के खिलाफ लहेरियासराय टावर पर नगर निगम प्रशासन का पुतला दहन किया गया. माकपा कार्यकर्ता ने कमला लाइब्रेरी से पुतला के साथ जुलुस लेकर लहेरियासराय टावर पहुंचा और पुतला जलाया. वहीं सीपीएम दरभंगा शहरी कमेटी के नेता दिनेश झा के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी ने कहा कि दरभंगा शहर में लगातार हो रही बारिश से दरभंगा शहर की स्थिति काफी भयावह हो गई है. सरकारी नाला के पोखरा को भूमाफियाओं द्वारा बंद कर दिया गया है. नगर निगम प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए दरभंगा शहर के जल-जमाव तथा नाला के साफ-सुथरे के नाम पर लूट किया गया है. इस लूट की जांच तथा दोषियों पर करवाई होना चाहिए. श्री चौधरी ने दरभंगा प्रशासन से शहर में अविलंब जल-जमाव की समस्या दूर करने बंद नालों को खुलवाने सरकारी पोखरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग किया. सीपीएम जिला सचिव मंटू ठाकुर ने कहा कि दरभंगा शहर के 60 फीसदी परिवार के घरों में वर्षा का पानी घुस जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम में लूट मचा है. वर्षा से बाढ़ से भी भयावह स्थिति हो गया है. कई मकान ध्वस्त हो गया है. सीपीआईएम दरभंगा शहर में लूट एवं जल-जमाव के खिलाफ व्यापक संघर्ष शुरू करेगा. नगर अभियंता लूट में संलिप्त है. पूरे शहर में जल-जमाव ने नगर निगम प्रशासक के लूट की पोल खोल दी है. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. सीपीएम राज्य कमिटी सदस्य श्याम भारती ने कहा कि जल-जमाव से डीएमसीएच परिसर पूरा डूबा हुआ है चिकित्सा व्यवस्था बंद है. स्कूल कॉलेजों में पानी भर जाने के कारण पठन पाठन बाधित है. दरभंगा शहर में स्थित कई हॉस्टलों में पानी भर जाने के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई महत्वपूर्ण सड़क पर जलजमाव है. पूरा शहर में जल जमाव है. जल-जमाव के चलते आम लोगों को भारी कठिनाई हो रही है. उन्होंने दरभंगा शहर से अभिलंब जलजमाव की समस्या को समाप्त कराने की मांग किये. सभा को जिला कमेटी सदस्य शत्रुघ्न पासवान, सुबोध चौधरी, गोपाल ठाकुर, मुकुल राज, विकू गिरी समेत अन्य वक्ता ने संबोधित किया.

