
देश में सौहार्द बिगाड़ने के पाकिस्तानी मंसूबों को एक ड्राइवर ने कर दिया नाकाम: गामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट के जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने अमरनाथ यात्रा में हमले के दौरान अपनी जान पर खेल यात्रियों की जान बचाने वाले ड्राइवर सलीम को अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। श्री गामी ने कहा कि भारत की मिट्टी में एक तरफ पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिये निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री पर हमला कर सात यात्रियों की जान ले लेते है,दूसरी ओर एक मुस्लिम ड्राइवर भारत माँ का संतान बस को गोलीबारी के बीच से निकालकर 49 यात्री का जान बचाते है। कायर पाकिस्तान को इस घटना से सीख लेना चाहिये। इस देश का मामूली ड्राइवर उनके नापाक मनसा को चकना चूर करने को तैयार है। उस ड्राइवर के जांबाजी से खुश होकर केंद्र सरकार ,गुजरात सरकार ,जम्मू सरकार बड़ी इनाम देने की घोषणा की है जो उनकी हौसला अफजाई के लिये जरुरी था। आज मामूली ड्राइवर ने जो सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल खड़ा किया है उससे देख मेरा भी मन प्रसन्न हुआ। मैं भी उनके इस महान कार्य के लिये एक महीना का वेतन देने का निश्चय किया है, साथ ही एक निवेदन सबों से के पाकिस्तान परस्त आतंकी की मनसा भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का था जो मुस्लिम ड्राइवर ने विफल कर दिया। हमें भी इस बात से सिख लेना चाहिए हम भी इस घटना के प्रतिक्रिया में किसी निर्दोष को निशाना नहीं बनायेंगे। तब जाकर माँ भारती के संतान एकजुट होकर कायर पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाने में कामयाब होंगे।

