
डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षत्र के नवटोल गांव में गुरूवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे़ में डूबकर दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राधेकांत मंडल के सात वर्षीय पुत्र सचिन मंडल व लक्ष्मण मंडल की छह वर्षीयापुत्री तुलसी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि धान रोपनी कर रहे मजदूरों का नाश्ता लेकर खेत जा रही मां के पीछे-पीछे दोनों बच्चे भी खेत की ओर चल दिए। कार्तिक गणेश मंदिर के बगल में खेत जाने के रास्ते में उन दोनों का पांव फिसल गया। पांव फिसलने के कारण दोनों पानी से भरे गढ्ढे में जा गिरे। कुछ देर बाद जब बच्चों की खोजबीन की गई तो गड्ढों में दोनों की उपलाती लाशें मिली। परिजन तत्काल दोनों को इलाज के लिए अलीनगर पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने दोनों मृत बच्चों के पिता को कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत सहायता राशि मुहैया कराई। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

