
कृषि संकट की दौड़ से गुजर रहा है बिहार :सीपीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : देकुली पंचायत के मिजार्पुर कौआही स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में बहादुरपुर प्रखंड स्तरीय सीपीआईएम ग्राम सचिव एवं प्रखंड कमेटी के सदस्यों का सम्मेलन रामसागर पासवान, दिगंबर ठाकुर सुशीला देवी के अध्यक्ष मंडली में संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी कहा कि बिहार भी अन्य राज्यों की तरह कृषि संकट के दौर से गुजर रहा है. जिससे किसानों में भारी आक्रोश है. किसानों पर 40 हजार करोड़ रुपए का ऋण का बोझ है लेकिन बिहार सरकार को ऋण माफ करने का योजना नहीं है. बिहार सरकार की कृषि रोड मैप विफल हो चुका है. बिहार में कल्याणकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, मनरेगा में भयंकर लूट है. राज्य सरकार की सभी स्तर पर विफलता है. कानून-व्यवस्था महिलाओं बच्चियों पर यौन उत्पीड़न हत्या आम बात हो गई है. ऐसा कोई दिन नहीं है जब बलात्कार एवं हत्या की लोमहर्षक घटनाएं नहीं हो रही है. अभी शहर से लेकर गांव तक वर्षों से बसे गरीबो को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़े जा रहे हैं. भूमिहीनों को जमीन नहीं मिला, पर्चा धारियों को दखल नहीं दिलाया जा रहा है. इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सीपीआईएम ने 15 सितंबर 2017 को पटना में जनाक्रोश पूर्ण रैली का आयोजन किया है. इससे पूर्व पंचायत प्रखंड तथा जिला स्तर पर किसानों मजदूरों को विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा. सीपीआईएम राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती ने कहा कि वर्षों से गरीब बूढ़े पेंशनधारियों को पेंशन नहीं दिया जा रहा है. कई पंचायतों तथा गांव में शौचालय निर्माण होने के बाद भी कमीशन नहीं देने के कारण लाभार्थी को भुगतान नहीं हो रहा है. भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, गरीबों पर हमले हो रहे हैं. बस्ती दलित छात्रा बलात्कार कांड के बालात्कारी छुट्टा घूम रहा है. बालात्कारी के परिवार के सदस्य के द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा है. इन सवालों को लेकर अगस्त में डीआईजी के सामने बलात्कारी को सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी गांव तथा पंचायत स्तर पर शुरू करने का आह्वान किया गया. उन्होंने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड के पंचायत तथा गांव स्तर पर सभी कार्यकतार्ओं को क्रांतिकारी पार्टी के निर्माण में लगना चाहिए. सदस्यता भर्ती, सहायक दस्ता का गठन, और प्रशिक्षण कर ब्रांच सक्रिय कर ही जब क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण कर सकते हैं. जिला कमेटी सदस्य शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि गांव तथा पंचायत स्तर पर अभी से ही दीवाल लेखन, बैठक, प्रचार-प्रसार कर पटना में आयोजित आक्रोशपूर्ण रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए. सम्मेलन में प्रस्ताव कर 15 सितंबर को आयोजित जनाक्रोश रैली को की तैयारी शुरू करना, बहादुरपुर प्रखंड से बड़ी से बड़ी संख्या में जत्था लेकर पटना रैली में चलने की संकल्प लिया गया. सम्मेलन को सुदिष्ट चंद्र, सत्यनारायण पासवान, नंदराम, रामबली ठाकुर, सुबोध चौधरी, चिरंजीवी पासवान, रेणु देवी, सुनील ठाकुर, देवेंद्र मिश्र, सागर चौपाल ने संबोधित किया.

